, ,

गाजे-बाजे के साथ रामकोला में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फार यूनिटी कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कुशीनगर रामकोला नगर पंचायत में मंगलवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, एनसीसी कैडेट, जनप्रतिनिधि और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ जनता इंटर…

2 minutes

Read Time

कुशीनगर रामकोला नगर पंचायत में मंगलवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, एनसीसी कैडेट, जनप्रतिनिधि और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज परिसर से हुआ, जहाँ से एनसीसी कैडेट बैंड-बाजे के साथ एकता दौड़ में शामिल हुए।

दौड़ का समापन नगर के सामुदायिक भवन परिसर में हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे और विशिष्ट अतिथि विधायक विनय प्रकाश गोड़ रहे।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।सांसद विजय दुबे ने कहा कि सरदार पटेल ने किसानों के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाई। उन्होंने देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। महात्मा गांधी ने उन्हें “लौह पुरुष” की उपाधि दी थी, जो उनके अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है।

सांसद ने कहा कि इस तरह का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए ताकि नई पीढ़ी को एकता का संदेश मिलता रहे। वहीं विधायक विनय प्रकाश गोड़ ने कहा कि सरदार पटेल ने 550 से अधिक रियासतों को एकजुट कर स्वतंत्र भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।

यह स्वतंत्र भारत की पहली बड़ी उपलब्धि थी, जिसके लिए पूरा देश सदा उनका ऋणी रहेगा।भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम दीक्षित ने कहा कि हमें सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर आपसी एकता और भाईचारे को बनाए रखना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, डीपीएम नीरज गोविन्द राव, अरुण सिंह, विश्वजीत गोविन्द, बिजेंद्र गोविन्द, प्रिंस बाबू, राकेश मिश्रा, अमित गोविन्द राव, मनोज गोविन्द राव, लल्लन बाबू, सभासद रामेश्वर गोविन्द राव, सभासद शशि राव, दिलीप बैश, मैनुद्दीन अली, राजेश यादव, जनार्दन यादव, आलोक गुप्ता, संतोष खरवार, सुदर्शन कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed