,

बायपास, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाउंड्री से 20 मीटर दूर बनेगा अधिकारियों ने निरीक्षण किया

अंधेर नगरी आगर मालवा, 9 नवम्बर। उज्जैन झालावाड़ फोरलेन के आगर नगर से प्रस्तावित बायपास को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) से 20 मीटर दूर निर्मित किए जाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है। कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश पर रविवार को विभागीय अधिकारियों ने संयुक्त भ्रमण किया अधिकारियों के निरीक्षणपश्चात…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी आगर मालवा, 9 नवम्बर। उज्जैन झालावाड़ फोरलेन के आगर नगर से प्रस्तावित बायपास को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) से 20 मीटर दूर निर्मित किए जाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है।

कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश पर रविवार को विभागीय अधिकारियों ने संयुक्त भ्रमण किया अधिकारियों के निरीक्षणपश्चात जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की बाउंड्री से फोरलेन बायपास 20 मीटर दूर निर्मित किए जाने हेतु एनएच के उक्त प्रोजेक्ट की नवीन पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजा गया है,

जिसकी स्वीकृति शासन से शीघ्र प्राप्त होगी। पुनरीक्षित प्रस्ताव के आधार पर निर्मित होने वाले बायपास मार्ग में डाइट भवन नहीं आएगा।

उसकी गतिविधियां बगैर दिक्कत यथावत जारी रहेगीउक्त निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री विजय सेनानी, पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्री ऋषिकेश अगरिया, एनएच कंसलटेंट श्री अर्जुन, शिक्षा विभाग के इंजीनियर बी एल कामली आदि शामिल थे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed