अंधेर नगरी न्यूज़ — बीना, जिला सागर (मध्यप्रदेश) दिनांक – 20 नवंबर 2025
बीना तहसील के गुप्ता गार्डन परिसर से आज शाम 6 बजे महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक जागरूकता जुलूस निकाला गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अंधेर नगरी न्यूज़ रिपोर्टर बीना की पहल पर किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और समाज में बढ़ते योगदान के प्रति जागरूक करना था।
जुलूस में स्थानीय महिलाओं, युवतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सहभागी समूहों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर “महिला शक्ति – राष्ट्र की शक्ति”, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “महिला सम्मान – समाज का मान” जैसे संदेशों के साथ जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं।
जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से गुप्ता गार्डन से मुख्य मार्गों होते हुए संपन्न हुआ। छोटी बजरिया बीना में अंधेर नगरी न्यूज़ रिपोर्टर
बीना से राकेश चौधरी, जिला सागर (मध्यप्रदेश)








