• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home अपराध (क्राइम )

पीतांबरा पीठ के मेन गेट पर बड़ा हादसा टला: 8 पिलर भरभराकर गिरे, धमाके जैसी आवाज से दतिया में मचा हड़कंप

Andher Nagri by Andher Nagri
November 20, 2025
in अपराध (क्राइम ), देश-विदेश, प्रशासन, मध्यप्रदेश, रोजगार, स्वास्थ
0
पीतांबरा पीठ के मेन गेट पर बड़ा हादसा टला: 8 पिलर भरभराकर गिरे, धमाके जैसी आवाज से दतिया में मचा हड़कंप
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संध्या आरती के समय हुई घटना, किसी को चोट नहीं।

दतिया। पीतांबरा शक्ति पीठ के मुख्य प्रवेश द्वार पर बुधवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माणाधीन मेन गेट के 12 रेडीमेड लाल पत्थर के पिलरों में से 8 पिलर अचानक भरभराकर गिर गए। गिरते समय इतनी तेज आवाज हुई कि पूरा परिसर क्षणभर के लिए दहल उठा।

भक्तों ने इसे किसी धमाके की आवाज जैसा महसूस किया, संध्या आरती के दौरान हादसा, भक्त घबरा गए, घटना रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच हुई। उस समय मंदिर में माता की संध्या आरती चल रही थी और कई भक्त अंदर मौजूद थे।

अचानक पिलरों के गिरने से उत्पन्न तेज आवाज से कुछ पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि प्रबंधन ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और सभी भक्तों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए मार्गदर्शन किया।

सौभाग्य से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन के अधिकारी तुरंत निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने गिर चुके पिलरों और आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया।

प्रबंधन का कहना है कि यह कोई बड़ी दुर्घटना नहीं है और स्थिति कुछ ही देर में सामान्य कर ली गई। सुरक्षा की दृष्टि से निर्माण स्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है। मिनी कॉरिडोर की तर्ज पर हो रहा था निर्माण, जानकारी के अनुसार, पिछले कई महीनों से पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार का भव्य निर्माण कार्य चल रहा है।

इसे मिनी कॉरिडोर की अवधारणा पर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान से 12 रेडीमेड लाल पत्थर के पिलर मंगवाए गए थे जो निर्माण स्थल पर ही रखे हुए थे। बुधवार रात इनमें से 8 पिलर अचानक गिर गए।निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, पिलरों के गिरने के बाद से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठ रहे है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने भारी पत्थरों का अचानक गिर जाना निर्माण प्रक्रिया में लापरवाही की ओर इशारा करता है। हालांकि, मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद ही गिरने के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। अभी निर्माण स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

हादसे के बावजूद पूजा-अर्चना सामान्य, प्रबंधन के अनुसार, हादसे का मंदिर की नियमित पूजा-अर्चना या दर्शन व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। आरती पूर्ववत जारी रही और भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#दतिया#पुलिस#मध्यप्रदेश
Previous Post

सांझी विरासत यात्रा का पचोर नगर में हुवा भव्य स्वागत एवं समापन

Next Post

कृषकों की मांग अनुसार खाद की उपलब्धता रखें और उसका वितरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्रीमती यादव

Next Post
कृषकों की मांग अनुसार खाद की उपलब्धता रखें और उसका वितरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्रीमती यादव

कृषकों की मांग अनुसार खाद की उपलब्धता रखें और उसका वितरण सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्रीमती यादव

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri