• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

कृषकों की मांग अनुसार खाद की उपलब्धता रखें और उसका वितरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्रीमती यादव

Andher Nagri by Andher Nagri
November 21, 2025
in मध्यप्रदेश, रोजगार
0
कृषकों की मांग अनुसार खाद की उपलब्धता रखें और उसका वितरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्रीमती यादव
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कृषि उत्पादन क्लस्टर (एपीसी) की बैठक आयोजित

अंधेर नगरी आगर मालवा, 21 नवम्बर/कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव की अध्यक्षता में कृषि उत्पादन क्लस्टर (एपीसी) की बैठक शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

कलेक्टर ने कृषि, सहकारिता, दूग्ध संघ, उद्यानिकी पशुपालन, मत्स्य विभागकी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की और आगामी समय में कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा ली जाने वाली बैठक की पूर्व तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने रबी बुवाई की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए जिले के किसानों को मानक स्तर का उर्वरक प्राप्त हो, अमानक खाद, बीज विक्रय न हो, निजी उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का सतत निरीक्षण कर सैंपल ले और अमानक पाए जाने पर कार्यवाहीं करे। कृषकों को रबी सीजन के लिए आवश्यकता अनुसार खाद मिलता रहे।

कृषकों की मांग अनुसार खाद की उपलब्धता रखें और उसका वितरण सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक प्राप्त हो, अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कृषकों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए प्रेरित करें।

रासायनिक खादों का संतुलित उपयोग करने हेतु जागरूक करे। नरवाई प्रबंधन को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को प्रबंधन संबंधी कृषि यंत्रों के लिए जागरूक कर अपनाने हेतु प्रेरित करे।

एक ग्राम एक उद्योग की कार्यशाला जिला पंचायत सभागृह 27 नवंबर को आयोजित की जा रही है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में कृषि आधारित उद्योगों का विस्तार हो सके, इस हेतु कार्यशाला में किसानो की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने जिले में उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाने और खाद्य प्रसंस्करण इ्रकाई स्थापना के संबंध में उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की समीक्षा कर कलेक्टर ने निर्देश दिये कि योजना में बैंकों से प्रकरण स्वीकृति हेतु कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर फाॅलोअप करें।

विभाग की योजनाओं को अधिकाधिक कृषकों को लाभ दिया जाए। उन्होंने सहकारिता अधिकारी को निर्देश दिए कि सुसनेर में पेट्रोल पंप खोलना हेतु सभी विभागों से एन ओ सी तत्काल प्राप्त की जाए।

उन्होंने पशुपालन, दुग्ध संघ, मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर लक्ष्यपूर्ति के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण श्री विजय चौरसिया, उप संचालक पशु पालन विभाग डाॅ. आरसी पंवार, नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक श्री रविन्द्र शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#bhoomi#fasal#khad#kisan#krashi#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#मध्यप्रदेश
Previous Post

पीतांबरा पीठ के मेन गेट पर बड़ा हादसा टला: 8 पिलर भरभराकर गिरे, धमाके जैसी आवाज से दतिया में मचा हड़कंप

Next Post

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ने CDEO रामेश्वर बाल्दी का भव्य स्वागत किया

Next Post
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ने CDEO रामेश्वर बाल्दी का भव्य स्वागत किया

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ ने CDEO रामेश्वर बाल्दी का भव्य स्वागत किया

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri