,

आधार कार्ड में त्रुटि सुधार हेतु दो दिवसीय कैंप, पहल कॉलेज परिसर में 24 एवं 25 नवंबर 2025 को आयोजित होगा विशेष शिविर।

विद्यार्थियों के ABC/APAAR ID मिसमैच डेटा समाधान के लिए महत्वपूर्ण दतिया। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए Aadhaar डाटा सुधार का दो दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप उन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिनके NAD/ABC पोर्टल पर APAAR/ABC ID…

2 minutes

Read Time

विद्यार्थियों के ABC/APAAR ID मिसमैच डेटा समाधान के लिए महत्वपूर्ण

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए Aadhaar डाटा सुधार का दो दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है।

यह कैंप उन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिनके NAD/ABC पोर्टल पर APAAR/ABC ID में डाटा मिसमैच के कारण उनके परीक्षा क्रेडिट पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पा रहे हैं।

क्रेडिट अपलोड में रुकावट का प्रमुख कारण — ABC/APAAR ID एवं Aadhaar डाटा मिसमैच, कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, मध्यप्रदेश शासन के पत्र (क्रमांक 3298/601/आउशि/अकादमी/2025 दिनांक 17 नवंबर 2025) के संदर्भ में बताया गया है कि सत्र 2021 से 2024 के परीक्षाओं के क्रेडिट डाटा को NAD पर अपलोड किया जा रहा है।

लेकिन अनेक विद्यार्थियों के नाम, जन्म तिथि, माता-पिता के नाम, तथा अन्य व्यक्तिगत जानकारियों में त्रुटि होने के कारण ABC/APAAR ID में डेटा मैच नहीं हो पा रहा है,

जिससे पोर्टल पर क्रेडिट अपलोड बाधित हो रहा है दो दिवसीय कैंप का आयोजन, विद्यार्थियों को Aadhaar डाटा में आवश्यक सुधार कराने हेतु महाविद्यालय मेंदिनांक 24 एवं 25 नवंबर 2025, समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक, विशेष कैंप लगाया जा रहा है,

कैंप में UIDAI अधिकृत एजेंसी द्वारा विद्यार्थियों के आधार कार्ड में आवश्यक अपडेट किए जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सूचना, यह आवश्यक है कि सभी विद्यार्थी निर्धारित तिथि पर कैंप में उपस्थित होकर अपना Aadhaar डाटा सुधार अवश्य कराएं। अन्यथा क्रेडिट डाटा अपलोड न होने से उत्पन्न होने वाली समस्या के लिए विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

कैंप में ले जाने हेतु आवश्यक दस्तावेज,

1. 10वीं कक्षा की अंकसूची,

2. अंतिम उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची,

3. आधार कार्ड (मूल एवं फोटोकॉपी),

4. ABC/APAAR ID,5. समग्र आईडी,

दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि, Aadhaar में सुधार एवं अन्य दस्तावेजों में दुरुस्ती के बाद विद्यार्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, दिनांक 26 नवंबर 2025, तक स्वशासी परीक्षा प्रकोष्ठ में अनिवार्य रूप से जमा करें,

महाविद्यालय प्रशासन की अपील, महाविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे इस कैंप का लाभ अवश्य लें ताकि NAD/ABC पोर्टल पर उनका शैक्षणिक क्रेडिट सुचारु रूप से दर्ज हो सके और भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed