, ,

कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने भाण्‍डेर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की की समीक्षा मतदाता सूची सत्यापन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई। दतिया। जनपद पंचायत कार्यालय भाण्‍डेर के सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखडे की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे मतदाता सूची सत्यापन कार्य की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में सीईओ जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल, से…

2 minutes

Read Time

लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई।

दतिया। जनपद पंचायत कार्यालय भाण्‍डेर के सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखडे की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे मतदाता सूची सत्यापन कार्य की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सीईओ जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल, से उपस्थित रहे।बैठक में कलेक्टर वानखडे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य को समयसीमा में पूरा करने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य की प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं है, जिसे तुरंत सुधारने की आवश्यकता है।

इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाने तथा क्षेत्र में नियमित रूप से मैदानी निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए,

ताकि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा आवश्यक संशोधन का कार्य तेजी से पूरा हो सके, उन्होंने सभी सुपरवाइजर और बीएलओ को चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाता सूची निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है,

अतः इसमें हीला-हवाली या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर वानखडे ने बैठक के अंत में निर्वाचन कार्य को जनभागीदारी से जोड़ने, मतदाता जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया

भाण्‍डेर में आयोजित यह समीक्षा बैठक निर्वाचन प्रणाली को मजबूत करने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed