अवैध शराब का परिवहन कर रहा कार चालक ट्रैफिक पुलिस की चैकिंग पकड़ाया।

IMG-20251122-WA0050

आज दिनांक 22.11.2025 को चोइथराम चौराहे पर सूबेदार सुमित बिलोनिया एवं टीम द्वारा यातायात प्रबंधन का कार्य किया जा रहा था।

इसी दौरान बिना नंबर प्लेट एवं ब्लैक फिल्म लगी नीले रंग की आई-20 कार को रोकने का प्रयास किया गया, परंतु वाहन चालक वाहन को रोकने से इंकार करते हुए कार आगे बढ़ा दी लेकिन टीम द्वारा ततपरता से कार को रुकवाया गया।

पहले तो चालक ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाही में सहयोग न करते हुए अनावश्यक बहस करने लगा, शंका पर वाहन की तलाशी लेने पर एक पेटी (12 बॉटल) शराब एवं 24 बीयर कैन अवैध रूप से परिवहन करते पाए गए।

पूछताछ में वाहन चालक उचित जवाब नहीं दे सका। घटना की जानकारी तत्काल एसीपी यातायात सुश्री सुप्रिया चौधरी को दी गई।

वाहन व वाहन चालक के साथियों को बीट चोइथराम के माध्यम से थाना राजेन्द्र नगर अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजा गया है।

About The Author