पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा किया चोरी की वारदात का खुलासा
आरोपिया से चोरी किये सोने के आभूषण कीमती करीब पांच लाख का मश्रुका किया जप्त।
शहर में चोरी नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने व इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए है।
उक्त निर्देशों पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आनंद कलादगी एवं अति पुलिस उपायुक्त श्री दिशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त श्री विजय चौधरी के द्वारा थाना प्रभारी भंवरकुआं श्री राजकुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु निर्देशित कर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
पुलिस थाना भवंरकुआ पर दिनांक 21.11.2025 को फरियादी आनंद अग्रवाल निवासी अमर पेलेस जानकी नगर व्दारा थाना भंवरकुआँ उपस्थित होकर रिपोर्ट की कि उसके घऱ अलमारी में सोने के आभूषण रखे थे जो दिनांक 21/11/2025 को देखने पर नही मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त आभूषण चोरी कर ले गया है। सूचना पर थाना भंवरकुआं मे अपराध क्रमांक- 1271/2025 धारा-303(2) बीएनएसएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा उक्त रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए घटना स्थल आने जाने वाले लोगो से पूछताछ करते घऱ मे काम करने वाली नौकरानी पर शंका जाहिर की। नौकरानी जो पिछले छः सालो से घर मे काम कर रही थी पूछताछ करने पर चोरी की घटना को स्वीकार किया और चोरी का मश्रुका जहाँ वह अन्य दुसरी जगह काम करती थी छिपाकर रखना बताया।
आरोपी नौकरानी तनु पति बलराम गोखले उम्र 32 साल श्यामाचरण शुक्ला नगर आजाद नगर इन्दौर की निशादेही से प्रकरण मे चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया।
जप्त मश्रुका- सोने के टाप्स एक जोड, एक सोने का पेण्डल, कुल बजन सोना 40 ग्राम कीमत 5 लाख रुपये ।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भंवरकुआ व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
























