, , , ,

हॉस्टल से मोबाइल व लैपटॉप चोरी करने वाले अंतराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 03 आरोपियों को पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से लगभग 25 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन एवं लेपटॉप किए बरामद आरोपीगण गूगल मैप से लेते थे हॉस्टल की जानकारी, भाषा के लिए गूगल जैमिनी का करते थे उपयोग आरोपियों के खिलाफ थाना भंवरकुआ एवं थाना विजय में अलग-अलग अपराध है दर्ज। आरोपी महू में किराए के मकान में…

3 minutes

Read Time

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से लगभग 25 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन एवं लेपटॉप किए बरामद

आरोपीगण गूगल मैप से लेते थे हॉस्टल की जानकारी, भाषा के लिए गूगल जैमिनी का करते थे उपयोग

आरोपियों के खिलाफ थाना भंवरकुआ एवं थाना विजय में अलग-अलग अपराध है दर्ज।

आरोपी महू में किराए के मकान में रहकर प्रतिदिन ट्रेन से इंदौर आकर हॉस्टलों में करते थे चोरी, तमिलनाडु ले जाकर बेचने की थी योजना।

इंदौर – शहर में चोरी नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने व इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए है।

उक्त निर्देशों पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आनंद कलादगी एवं अति पुलिस उपायुक्त श्री दिशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त श्री विजय चौधरी के द्वारा थाना प्रभारी भंवरकुआं श्री राजकुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर भंवरकुआ क्षेत्र में विद्यार्थियों के हॉस्टल से मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं टैबलेट की चोरी की लगातार घटनाओं पर नियंत्रण हेतु निर्देशित कर कार्यवाही के लिए लगाया गया।

उक्त निर्देशों पर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के शैडो एरिया, हॉटस्पॉट, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड एवं संदिग्ध स्थलों पर निगरानी रखी गई तथा संदेहास्पद व्यक्तियों एवं उनके सामान की चेकिंग की गई।

इसी क्रम में दिनांक 21-11-2025 को आईटी पार्क के पास चेकिंग के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को भारी बैग के साथ देखा गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके पास बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन एवं लैपटॉप बरामद हुए। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति दी गई ।

इस संबंध में थाना भंवरकुआं पर अपराध क्रमांक 1273/25 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 1274/25 धारा 331(3), 304(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा आरोपियों के विरुद्ध थाना विजय नगर के अपराध क्र 922/25 धारा  304 (1), 331 (3) बी एन एस में प्रकरण दर्ज है व थाना बाणगंगा में भी दिया था चोरी कि घटना को अंजाम।

गिरफ्तार आरोपी:-

1. मुथीयानथन पिता गोपाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी नरियामपाटू पोस्ट शंकरपुरम्, गुडियाथम जिला वेलूर (तमिलनाडु)

2. मगेन्द्रन पिता वेकन्टरमन, उम्र 26 वर्ष, निवासी पेरियापल्लम थाना पेराम्बट, तहसील थाटीथोरयंमोटर, जिला वेलूर (तमिलनाडु)

3. दीपक पिता बिसकर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी पेरियापल्लम थाना पेराम्बट, तहसील थाटीथोरयंमोटर, जिला वेलूर (तमिलनाडु)

उक्त आरोपी तमिलनाडु से आकर महू (आंबेडकर नगर) क्षेत्र में किराए के मकान में निवासरत थे। प्रतिदिन प्रातः ट्रेन से इंदौर आकर विद्यार्थियों के हॉस्टलों में चोरी कर पुनः महू लौट जाते थे। चोरी का सामान वे तमिलनाडु ले जाकर बेचने की फिराक में थे। इनके अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। पूछताछ के आधार पर और भी चोरी का माल बरामद होने की संभावना है।

जप्त मशरूका (कुल अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये): • मोबाइल फोन – 18 नग• लैपटॉप – 10 नग• टैबलेट – 01 नग*थाना बाणगंगा से चोरी गया माल:*आईफोन, रेडमी, सैमसंग, वीवो मोबाइल, टैबलेट एवं लैपटॉप सहित कुल 10 नग कीमती सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस टीम:-*उक्त सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी भंवरकुआ श्री राजकुमार यादव, उपनिरीक्षक श्री आनंद राय, प्रधान आरक्षक राजेश उपाध्याय, आरक्षक रविकांत शर्मा, आरक्षक शिवपाल सिंह सोलंकी, आरक्षक शैलेंद्र चतुर्वेदी, आरक्षक पंकज, आरक्षक धर्मेंद्र, थाना संयोगितागंज के आरक्षक संदीप बाडक्या, आरक्षक कालीचरण एवं आरक्षक गौरव परमार (साइबर सेल जोन-4) की इस कार्रवाही में मुख्य भूमिका रही।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed