रामकोला कुशीनगर। थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने संयुक्त रूप से फरियादियों की फरियाद सुनी।
शनिवार को थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की फरियाद सुनी तथा मामले के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों ,कर्मचारियों को निर्देशित किया। थाना समाधान दिवस में राजस्व के कुल सात मामले पेश हुए।
फरीदियों में हेमंत कुशवाहा पुत्र शमा ग्राम अडरौना, बिंदु कुमार मिश्रा पुत्र गोपीनाथ अमडरिया, दुलार पुत्र कृष्ण कुसुम्हा, जलालुद्दीन आदि अपनी समस्याएं रक्खे जिस पर अधिकारियों ने टीम बना कर निस्तारित करने का निर्देशित किया।थाना दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी अधिकारी लोग शामिल रहे।









