, ,

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने गए राजस्व विभाग की टीम के साथ की झूमा झटकी

पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में किया प्रकरण दर्ज नलखेड़ा। तहसील क्षेत्र के ग्राम भैंसोदा में शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाने गए राजस्व विभाग के अमले पर अतिक्रमणकर्ताओं ने गाली गलौज कर झुमा झटकी की। डायल 112 की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस…

2 minutes

Read Time

पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में किया प्रकरण दर्ज

नलखेड़ा। तहसील क्षेत्र के ग्राम भैंसोदा में शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाने गए राजस्व विभाग के अमले पर अतिक्रमणकर्ताओं ने गाली गलौज कर झुमा झटकी की। डायल 112 की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी की रिपोर्ट पर शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम भैसोदा में गुरुवार को दोपहर 4:00 के लगभग नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी, राजस्व निरीक्षक डिंपल उईके, पटवारी राजेश घावरी, ग्राम कोटवार सिद्धनाथ एवं आरिफ के साथ शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1163 पर अवैध अतिक्रमण हटाने गए थे जहां अतिक्रमणकर्ता कालूराम पिता भेरुलाल मेघवाल व उसके परिवार के लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए बोला गया तो कालूराम उसके परिवार के नीरज मेघवाल पिता कालूराम मेघवाल, सांवलिया पिता कालूराम मेघवाल एवं हेमराज मेघवाल पिता बद्रीलाल मेघवाल उक्त भूमि पर आकर राजस्व विभाग की टीम को मां बहन की नंगी नंगी गलियां देकर धमका कर बोलने लगे की तु अतिक्रमण हटाकर बता तेरे हाथ पैर तोड़ देंगे।

वही अतिक्रमणकर्ताओं के परिवार की महिलाएं दुर्गा मेघवाल, सीमा मेघवाल और बद्री मेघवाल भी मौके पर आ गए और उक्त सभी लोगों ने चिल्ला चोट कर राजस्व हमले के साथ गाली गलौज कर झूमा झटकी करने लगे।

इस पर राजस्व विभाग के हमले द्वारा तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस के आने के पूर्व ही आरोपी गण भाग गए जिस भूमि पर अतिक्रमण हटा रहे थे उस पर बनेगा मांगलिक भवन जिस शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1163 पर अतिक्रमण कर्ताओं का अवैध कब्जा है उक्त भूमि पर सांसद निधि से मांगलिक भवन का निर्माण होना प्रस्तावित है मांगलिक भवन निर्माण करने के लिए ही उक्त भूमि पर से अतिक्रमण हटाया जा रहा था।

झूमा झटकी के दौरान नायब तहसीलदार को आई चोट शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाने गए राजस्व अमले के साथ अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा की गई झुमा झटकी के दौरान नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी को कंधे और उंगली में चोट आई जिसका उपचार सिविल अस्पताल में किया गया।

पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में किया प्रकरण दर्ज ग्राम भैंसोंदा में राजस्व अमले के साथ अतिक्रमण कर्ताओं ने की गई गाली गलौज एवं झूमा झटकी की रिपोर्ट नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी द्वारा पुलिस थाने में की गई इस पर पुलिस द्वारा उक्त अतिक्रमण कर्ताओं के विरुद्ध धारा 132, 221, 296, 131,3 (5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed