जीरापुर नगर की प्रतिष्ठित संस्था चित्रांश कॉन्वेंट हाई सेकेंडरी स्कूल जीरापुर द्वारा छात्र – छात्राओं को भोपाल का शैक्षणिक एवं रमणीय भ्रमण कराया गया

WhatsApp Image 2025-11-23 at 7.15.34 PM

जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट , रमणीय भ्रमण के तहत कक्षा 4th से 12th के सभी छात्र – छात्राओं को भोपाल में सर्वप्रथम विज्ञान प्रदर्शनी केन्द्र और मानव संग्रहालय का भ्रमण कराया गया जहां दोपहर में सभी छात्र – छात्राओं ओर शिक्षक परिवार ने एक साथ मध्यान भोजन किया। तत्पश्चात छात्रों को वन विहार भोपाल में तीसरे स्थान पर भ्रमण के लिए ले जाया गया।

सभी तीनों स्थानों पर पर संस्था के प्राचार्य सोमेश तिवारी , संस्था के प्रबंधक नरेश सिंह कुशवाह, कृपाल सिंह चौहान एवं दयाल सिंह शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को सभी तीनों स्थानों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई । विद्यार्थियों ने भी इन मनमोहक पलों का बड़े ही हर्षौल्लास के साथ आनंद उठाया। जहां भ्रमण के दौरान विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

About The Author