,

मण्डेला स्मृति कवि सम्मेलन में खास मेहमान होंगे सांसद दामोदर अग्रवाल एवं डॉ. लालाराम बैरवा कई नामचीन कवि लेंगे भाग।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-साहित्यिक संस्था साहित्य सृजन कला संगम के तत्वावधान में 27 नवम्बर 2025, गुरुवार को आयोजित 28वें लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के कई नामचीन कवि भाग लेंगे। संस्था अध्यक्ष जयदेव जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा बनेड़ा विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-साहित्यिक संस्था साहित्य सृजन कला संगम के तत्वावधान में 27 नवम्बर 2025, गुरुवार को आयोजित 28वें लोक कवि मोहन मण्डेला स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के कई नामचीन कवि भाग लेंगे। संस्था अध्यक्ष जयदेव जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा बनेड़ा विधान सभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा होंगे। खास मेहमान भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका के चैयरमेन रघुनंदन स्वर्णकार करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र रेगर अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सुनील कुमार मीणा-उपखण्ड अधिकारी, राजेश आर्य-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ओमप्रकाश विश्नोई-उप पुलिस अधीक्षक, रिंकल गुप्ता आयुक्त नगर पालिका शाहपुरा होंगे। वर्ष 2025 का लोककवि श्री मोहन मण्डेला स्मृति सम्मान जोधपुर के राजस्थानी भाषा के ख्याति प्राप्त कवि एवं साहित्यकार सत्यदेव संवितेन्द्र को दिया जाएगा।

आमंत्रित कवियों में अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्रि डॉ. कीर्ति काले नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हास्य व्यंग्य कवि रास बिहारी गौड़ अजमेर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओजस्वी कवि पं उमेश उत्साही जयपुर राजस्थानी भाषा के सुमधुर गीतकार विष्णु विश्वास अंता राजस्थानी हास्य के बेजोड कवि कानू पंडित श्री नाथद्वारा सुप्रसिद्ध हास्य कवि दिनेश ‘बंटी-शाहपुरा एवं अन्य कविगण भाग लेंगे।

आयोजन के सूत्रधार एवं संयोजक अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कवि डॉ. कैलाश मण्डेला ने बताया कि सर्दी के मौसम की विशेष परिस्थितियों के मद्देनजर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन रात्रि 7.30 बजे से श्री राम टॉकीज के हॉल में आयोजित किया जाएगा। सीगित स्थान होने से कवि सम्मेलन हेतु फ्री पास जारी किये जाएंगे जिससे असुविधाजनक स्थिति पैदा नहीं हो। प्रवेश-पास की प्राप्ति म्यूजिक पोईंट-त्रिमूर्ति सर्किल तथा सुदर्शन एंटरप्राइजेज कोर्ट के सामने से की जा सकेगी।

‘पहले आओ पहले पाओ की व्यवस्था के अनुसार समय पर कार्यक्रम में आने पर ही उचित स्थान पर बैठने की व्यवस्था संभव हो सकेगी। कार्यक्रम को लाइव करने के भी प्रयास किये जा रहे हैं जिससे दूरस्थ श्रोता भी कार्यक्रम का आनंद ले पाएंगे, लिंक आदि की सूचना शीघ ही दी जाएगी। फी पास की उपलब्धता 25 नवंबर से होगी। देश भर में ख्याति प्राप्त इस आयोजन की तैयारियों को अतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतिवर्ष होने वाले इस सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जिले एवं जिले से बाहर से भी अनेक श्रोतागण भाग लेते रहे है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed