• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने जनसुनवाई की, 90 आवेदन प्राप्त

Andher Nagri by Andher Nagri
November 25, 2025
in मध्यप्रदेश
0
कलेक्टर ने जनसुनवाई की, 90 आवेदन प्राप्त
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अंधेर नगरी
आगर-मालवा, 25 नवम्बर/कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने मंगलवार को संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में जनुसनवाई की। जिसमें 90 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों से आवेदन प्राप्त करते हुए उनकी समस्याएँँ सुनी और अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती किरण बरबड़े, श्री प्रेमनारायण परमार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


जनसुनवाई में ग्राम मुंदपूरा निवासी श्यामू भाई ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए आवेदन दिया। आवेदिका ने बताया कि उसकी भूमि पर अनावेदक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। भूमि का सीमांकन होने के बाद भी हंकाई जुताई नहीं करने दी जाकर झगड़ा किया जा रहा है। कलेक्टर ने तहसीलदार बडौद को जांच कर भूमि पर अवैध कब्जा होने पर हटवाने के निर्देश दिए।


सोयतकला निवासी प्रेमबाई ने आवासीय पट्टा प्रदान करवाने हेतु आवेदन दिया। आवेदिका ने बताया कि वह निराश्रित होकर अकेले जीवन यापन कर रही है। शासन की योजना के तहत आवासीय पट्टा प्रदान करवाने हेतु आवेदन दिया है, जिसका लाभ नहीं मिला है। आवासीय पट्टा प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी दिलवाया जाए। कलेक्टर ने एसडीएम सुसनेर को आवेदन निराकरण करने के निर्देश दिए।


सुईगांव निवासी आवेदिका जमनाबाई ने भूमि का बंटवारा करवाने हेतु आवेदन दिया। आवेदिका ने बताया कि भूमि बंटवारे के लिए पूर्व में आवेदन दिया गया था, लेकिन बंधक होने से बंटवारा खारिज कर दिया था, अब पूरी बंधक राशि जमा कर दी है। फिर भी बंटवारे में अनावश्यक देरी की जा रही है। बंटवारा करवाया जाए। कलेक्टर ने एसडीएम सुसनेर को आवेदन निराकरण करने के निर्देश दिए।


आगर निवासी रफीक खा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलवाने हेतु आवेदन दिया। रफीक खा ने बताया कि वह ग्राम बांसखेड़ी का कृषक है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। पंजीयन करवाकर योजना का लाभ दिलवाया जाए।

कृषक नेमीचंद नटनाकर ने पीएम किसान सम्मान निधि की बकाया 2 किस्तों का भुगतान करवाने हेतु आवेदन दिया। कृषक बाबूलाल निवासी बिजना खेड़ी ने फसल क्षति मूआवजा राशि प्रदान करवाने हेतु आवेदन देकर बताया कि पटवारी को समस्त दस्तावेज देने के बावजूद मुआवजा नहीं डाला गया है। कलेक्टर ने उक्त आवेदन संबंधित तहसीलदार को निराकरण करने के निर्देश दिए।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#मध्यप्रदेश
Previous Post

इंदरगढ़ में डीजे संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी कठोर कार्रवाई।

Next Post

सरकारी भवनों पर कोचिंग विज्ञापन! आखिर किसकी अनुमति से हो रही है पुताई…?

Next Post
सरकारी भवनों पर कोचिंग विज्ञापन! आखिर किसकी अनुमति से हो रही है पुताई…?

सरकारी भवनों पर कोचिंग विज्ञापन! आखिर किसकी अनुमति से हो रही है पुताई…?

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri