,

जिला न्यायालय आगर मालवा में मनाया संविधान दिवस

अंधेर नगरी आगर मालवा, 26 नवंबर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा प्रेषित कार्य योजना वर्ष 2025-26 के पालन में 26 नवम्बर को जिला न्यायालय परिसर आगर मालवा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्चाधान में संविधान दिवस मनाया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री डी एस…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी आगर मालवा, 26 नवंबर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा प्रेषित कार्य योजना वर्ष 2025-26 के पालन में 26 नवम्बर को जिला न्यायालय परिसर आगर मालवा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्चाधान में संविधान दिवस मनाया गया ।

इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री डी एस चौहान के मार्गदर्शन में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। संविधान वाचन के दौरान समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स अधिवक्तागण उपस्थित रहे इसके उपरांत जिला न्यायालय परिसर आगर मालवा में पैरलीगल वॉलिंटियर्स के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री डीएस चौहान द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि पैरा लीगल वॉलिंटियर का काम जन जन तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है ताकि आम व्यक्ति लाभान्वित हो सके।

संविधान दिवस के अवसर पर सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के संविधान के नैतिक मूल्यों को समझते हुए मौलिक अधिकार एवं अपने कर्तव्यों का पालन सभी को सुनिश्चित करना चाहिए।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed