, ,

एक गांव-एक उद्योग’’ की स्थापना पर कार्यशाला 27 नवम्बर को जिला पंचायत आगर में

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 26 नवम्बर/कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में 27 नवम्बर को ‘’एक गांव-एक उद्योग’’ की स्थापना हेतु जिले के कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, एम.एस.एम.ई. उद्योग, वृहद उद्योग पर आधारित कार्यशाला में प्रगतिशील कृषक एवं युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष आगर में किया जाएगा।…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 26 नवम्बर/कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में 27 नवम्बर को ‘’एक गांव-एक उद्योग’’ की स्थापना हेतु जिले के कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, एम.एस.एम.ई. उद्योग, वृहद उद्योग पर आधारित कार्यशाला में प्रगतिशील कृषक एवं युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने हेतु कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष आगर में किया जाएगा। कार्यशाला प्रातः 11ः00 बजे से आयोजित होगी।

कार्यशाला में कृषि मण्डी बोर्ड भोपाल की उप संचालक डॉ. पूजा सिंह द्वारा अवसंरचना कोष योजनाओं का लाभ लेने हेतु मार्गदर्शन दिया जावेगा एवं श्री राजेश राठौर कार्यकारी निदेशक एमपीआईडीसी उज्जैन द्वारा उद्योग में दी जाने वाली सुविधा एवं प्रावधान के बारे में मार्गदर्शन देंगे तथा जिले में फल, सब्जी, औषधियों, मशाले वाली फसलों को बढावा देना एवं मसाला प्रसंस्कण उद्योग हेतु डॉ. निर्मल मीणा कृषि महाविद्यालय झालावाड़ द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा ।

श्री नवीन शुक्ला महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा उद्योग के लिए एमएसएमईयोजनाओं के लाभ के बारे में मार्गदर्शन देंगे, डॉ. अजय दुबे रैम्पकंसल्टेंट, द्वारा (आर.ए.एम.पी.) एवं आई.टी.आर. से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन देंगे। श्री श्रीकांत सक्सेना अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा बैंक से मिलने वाली योजनाओं के अनुदान एवं लाभ लेने की प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करेंगे ।

डॉ. अंकित जैन पशु चिक्तिसक आगर द्वारा पशुपालन आधारित उद्योग स्थापित करने हेतु जानकारी प्रदान करेंगे, श्री अशुंल बरोड, सहायक कृषि यंत्री आगर द्वारा कृषि मशीन आधारित उद्योगो तथा कृषि अभियांत्रिकी उद्योग स्थापित करने की जानकारी प्रदान करेगे । श्री संजीव पाटिल रोजगार कार्यालय आगर द्वारा स्व रोजगार स्थापना से संबंधित जानकारी दी जावेगी।

कार्यशाला में उक्त विभागों से प्रदर्शनी एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही ‘’एक गांव ही एक उद्योग’’ हेतु बुक का प्रकाशन किया जायेगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed