भीलवाड़ा: सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह का उपचार के दौरान निधन, पुलिस महकमे में शोक

IMG-20260805-WA0004

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा।

भीलवाड़ा के सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह का बुधवार को उदयपुर स्थित गीतांजलि अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम लोकपाल सिंह अपने सरकारी आवास पर ड्यूटी के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की घटना हुई, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल रेफर किया गया।

गीतांजलि अस्पताल में चिकित्सकों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही थी, लेकिन बुधवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

About The Author