, , ,

गणना प्रपत्र का 100% डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ को कलेक्टर वानखडे ने किया सम्मानित।

दतिया जिले में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य — दतिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत। दतिया जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों, सेवढ़ा, भांडेर और दतिया, में मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ चल रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान में बूथ…

2 minutes

Read Time

दतिया जिले में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य —

दतिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत।

दतिया जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों, सेवढ़ा, भांडेर और दतिया, में मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ चल रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर पहुँचकर गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन एवं डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे है,

ताकि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची अधिक से अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाई जा सके, समय सीमा में 100% डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ सम्मानित, विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिन बीएलओ ने अपने आवंटित मतदान केन्द्रों के सभी गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया,

उन्हें आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट दतिया में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने इन बीएलओ को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी मेहनत, निष्ठा एवं त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की, सम्मानित बीएलओ इस प्रकार है,

कामता प्रसाद सजौनिया, सहायक शिक्षक, बीएलओ 188 रायपुरसानी, नितिन शर्मा, प्राथमिक शिक्षक, बीएलओ 34 वरगांय, रामहजूर कुशवाहा, प्राथमिक शिक्षक, बीएलओ 28 सुनार, कमलेश चौहान, प्राथमिक शिक्षक, बीएलओ 5 गुलियापुरा, इन चारों बीएलओ ने निर्धारित अवधि में गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कर जिले के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया।

कलेक्टर वानखडे ने की प्रशंसा, बताया” डिजिटाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया की नींवसम्मान समारोह में कलेक्टर वानखडे ने कहा कि मतदाता सूची का डिजिटाइजेशन सिर्फ एक तकनीकी प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का प्रमुख आधार है।

उन्होंने कहा, गणना प्रपत्र का सटीक और समय पर डिजिटाइजेशन यह सुनिश्चित करता है कि जिले की मतदाता सूची त्रुटिरहित और पारदर्शी बने।

यह कार्य पूरी चुनावी प्रक्रिया को विश्वसनीय और मजबूत करता है। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी लगन और समर्पण से न केवल विभाग का मनोबल बढ़ता है, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी यह प्रेरक उदाहरण है।

उन्होंने सभी बीएलओ को आगे भी इसी प्रकार ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया, जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़ाया उत्साह, सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भी बीएलओ के इस श्रेष्ठ कार्य की सराहना की और उनके प्रयासों को जिले की चुनावी प्रक्रिया के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

दतिया जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निरंतर प्रगति पर है, और प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी पात्र नागरिकों का नाम समय पर मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाए। ताकि आगामी चुनाव में हर योग्य मतदाता लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed