कलेक्टर के निर्देश पर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई शुरू।
दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में जीएसटी और इनकम टैक्स चोरी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है।
गोराघाट क्षेत्र में इंदरगढ़ रोड स्थित श्रीवास्तव पेट्रोल पंप के पास लंबे समय से बिना रजिस्ट्रेशन के करोड़ों का गुड़ क्रेशर कारोबार चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक यहाँ लोहे से बने सैकड़ों क्रेशर मशीनें मौजूद हैं, जिन्हें व्यापारी किसानों को एक लाख रुपए प्रति यूनिट के किराए पर देता था।
चौंकाने वाली बात यह है कि इन मशीनों की खरीद का कोई बिल मौजूद नहीं है और न ही व्यापारी जीएसटी या आयकर का भुगतान करता था। शिकायतें पहले भी विभागों तक पहुँची थीं, लेकिन कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे थे।
इसी बीच डबरा का एक अन्य व्यापारी यही व्यवसाय पूरी ईमानदारी से टैक्स नियमों का पालन करते हुए संचालित कर रहा है, जिससे यह साफ होता है कि नियमों का पालन करना कोई मुश्किल काम नहीं, बस नीयत साफ होनी चाहिए। ऐसे में अब जिम्मेदार विभागों की भूमिका और कड़ी कार्यवाही की मांग तेज हो गई है।









