, ,

MP से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी के तार: दतिया से गुर्गा विकास प्रजापति को गिरफ्तार कर ले गई दिल्ली पुलिस

गुरुदासपुर में हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना में था शामिल। दतिया। गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी के आतंकी मॉड्यूल के तार दतिया के जुड़ रहे है। दिल्ली स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के सपोर्ट वाले एक गैंगस्टर से जुड़े एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इंदरगढ़ के रहने वाले विकास प्रजापति को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार…

2 minutes

Read Time

गुरुदासपुर में हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना में था शामिल।

दतिया। गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी के आतंकी मॉड्यूल के तार दतिया के जुड़ रहे है। दिल्ली स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के सपोर्ट वाले एक गैंगस्टर से जुड़े एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

इंदरगढ़ के रहने वाले विकास प्रजापति को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। वह गुरुदासपुर में हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना में शामिल था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।


स्पेशल सेल के एडिशनल CP, प्रमोद कुमार कुशवाहा ने कहा कि मॉड्यूल को एक पाकिस्तानी नागरिक, शहजाद भट्टी लीड कर रहा है, जो अभी पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पंजाब, मध्य प्रदेश और UP के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मध्य प्रदेश के दतिया से विकास प्रजापति, आरिस उर्फ आसिफ को यूपी के बिजनौर से और हरगुनप्रीत को पंजाब के फिरोजपुर से पकड़ा गया है। उन्होंने आगे कहा कि तीनों ने हाल ही में गुरदासपुर सिटी पुलिस स्टेशन के सामने एक हैंड ग्रेनेड फेंका था। विकास प्रजापति करीब 19 साल का है और ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं है .

काफी समय से वह जामनगर में एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है। उसका परिवार इंदरगढ़ में किराए के मकान में रहता है। परिवार वाले भी बीते कुछ समय से जामनगर में फैक्ट्री में काम कर रहे थे l विकास की मां जब इंदरगढ़ आई तो पता चला कि विकास 26 नवंबर से लापता है।


इस पर उसकी मां मंजू ने थाना में विकास की गुमशुदगी की सूचना देने पहुंची थी। लेकिन उन्हें पुलिस ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है l विकास का पिता भी वर्तमान में जामनगर में फैक्ट्री में काम कर रहा है l

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed