,

सर्वजातीय सामूहिक विवाह हुआ सात जोड़ों ने लिए सात फेरे विदाई के समय आंखें हुई नम

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। नीमराना-नगर पालिका मे श्री सिद्ध सेवा धाम मांढ़ण व श्री रामनाथ अलग सेवा समिति शाहपुरा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार रात्रि सर्व समाज के साथ सात जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ थाने के पास से सिद्ध सेवा धाम के महंत अनिल पुरोहित व श्री रामनाथ अलग सेवा…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। नीमराना-नगर पालिका मे श्री सिद्ध सेवा धाम मांढ़ण व श्री रामनाथ अलग सेवा समिति शाहपुरा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार रात्रि सर्व समाज के साथ सात जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ थाने के पास से सिद्ध सेवा धाम के महंत अनिल पुरोहित व श्री रामनाथ अलग सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामावतार वर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बारात को रवाना किया। सामूहिक विवाह के दूल्हे घोड़ी पर रवाना हुए।

कार्यक्रम में सभी बारातीयों का श्री रामनाथ अलग सेवा समिति नीमराना के संयोजक नवीन जेवरिया के द्वारा समिति की ओर से स्वागत किया गया। विद्वान पंडितो के द्वारा फेरा कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में सभी अतिथियो ने आशीर्वाद दिया।

इस कार्यक्रम में डॉक्टर संजय मेहरा मनेठी, समाजसेवी रविंदर यादव, एडवोकेट अशोक पनवाल सरपंच, इंद्रजीत सरपंच ताजपुर, पूर्व प्रधान बलवान सिंह यादव, डॉक्टर ज्ञानचंद हड्डी रोग विशेषज्ञ सतीश हॉस्पिटल नीमराना, नीमराना पूर्व सरपंच अशोक मुदगल, सरपंच रविंद्र हाथी, समाजसेवी नीरज गुप्ता, समिति के दलीचंद सोलंकी, घिलोट़ धाम के कृष्ण भगत, राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर के संयोजक रामचंद्र,वीर सिंह यादव रहे।

विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल सात जोड़ों का समारोह के दौरान सामाजिक सद्भाव समानता और सहयोग का अद्भुत दृश्य देखने को मिला नव दंपतियों को खुशी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देकर नम् आंखों से विदाई दी गई। मंच का संचालन नागेंद्र खंडेलवाल ।

श्री रामनाथ अलग सेवा समिति के व सिद्ध सेवा धाम मांढ़ण के श्री रामनाथ अलग सेवा समिति के नीमराना के अध्यक्ष सतीश मुद्गल पूर्व सरपंच, गौतम महाराज, श्री अलग सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामावतार वर्मा, इस कार्यक्रम के संयोजक नवीन जेवरिया, पूर्व सरपंच, पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल समिति के जिला अध्यक्ष सुनील रंगेरा, मीडिया प्रभारी रिंकू बड़सीवाल, दलीचंद सोलंकी, वीर सिंह ईटकान, सतीश बड़सीवाल, विनोद बड़सीवाल, पीटीआई सतवीर यादव अन्य भगत व ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed