मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत हरनावदा में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
अंधेर नगरी आगर-मालवा, 03 दिसम्बर/युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे इसके कई दुष्प्रभाव है, यह न सिर्फ मानव स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों पर भी गहरा दुष्प्रभाव छोड़ता है।
यह बात कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने बुधवार को ग्राम हरनावदा में नशामुक्त भारत अभियान के तहत् आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही।
कलेक्टर ने ग्रामीण युवाओं को नशे से दूर रहने तथा ग्राम स्तर पर सामूहिक प्रयासों द्वारा नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हरनावदा पंचायत नशा मुक्त ग्राम का दर्जा प्राप्त करती है, तो शासन द्वारा निर्धारित राशि के साथ-साथ प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाला सम्मान पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँँ सरस्वती का पूजन कर किया गया। सभी उपस्थिजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। एसपी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशे का सेवन अनेक प्रकार के अपराधों को जन्म देता है, जिससे समाज दूषित होता है और राष्ट्र की शक्ति कमजोर पड़ती है।
उन्होंने नशा उन्मूलन में जनसहभागिता की भूमिका को सर्वोपरि बताया। सामाजिक न्याय के प्रभारी उप संचालक विजय चौरसिया ने कहा कि नशा मुक्त ग्राम का दर्जा प्राप्त करना केवल एक अभियान नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का मजबूत संकल्प है।
उन्होंने कहा कि यदि ग्राम पंचायत हरनावदा के सभी नागरिक एकजुट होकर नशा मुक्ति को जीवनशैली का हिस्सा बनाते हैं, तो निश्चित रूप से यह पंचायत जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ‘नशा मुक्त ग्राम पंचायत’ श्रेणी में सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त कर सकती है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरनावदा अपनी सक्रिय जनभागीदारी और जागरूकता के कारण जिला स्तर पर एक आदर्श मॉडल पंचायत के रूप में उभरेगी । जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री श्याम सिंह परिहार अपने उद्बोधन में कहा कि नशा सामाजिक बुराइयों की जड़ है,
जो युवा शक्ति को कमजोर करती है और ग्राम की प्रगति को बाधित करती है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणजनों से आग्रह किया कि वे सामूहिक रूप से नशा मुक्ति अभियान में सहभागी बनें और हरनावदा को एक आदर्श नशा मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ ।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नन्दा भलावे कुशरे, अनुविभागीय अधिकारी श्री मिलिन्द ढ़ोके, जिला अबकारी अधिकारी श्री राजीव द्विवेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बडौद श्री जितेन्द्र सिंह सेंगर, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. जाटव, तहसीलदार बडौद श्री भंवरसिंह चौहान,
परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्रीमती संतोष सोनारकर, एन.आर.एल.एम. श्री सोनी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड बडौद श्री जगत डावर, एवं ग्राम पंचायत संरपच श्री कमलसिंह, कृषि विस्तार अधिकारी श्री राघव चौहान उपस्थित रहें ।
भंवरलाल के अफीम एवं चिया की फसल का निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती यादव ने कार्यक्रम उपरान्त ग्राम पंचायत हरनावदा के कृषक भंवरलाल कृषि फार्म पर लगाई गई अफीम एवं चिया फसल का अवलोकन किया।
























