, , ,

सोनागिर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की दबिश — पनडुब्बी नष्ट, दो ट्रैक्टर जब्त। दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के स्पष्ट निर्देशों तथा जिला खनिज अधिकारी प्रदीप कुमार भूरिया के मार्ग दर्शन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे है। इसी…

1 minute

Read Time

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की दबिश — पनडुब्बी नष्ट, दो ट्रैक्टर जब्त।

दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के स्पष्ट निर्देशों तथा जिला खनिज अधिकारी प्रदीप कुमार भूरिया के मार्ग दर्शन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे है। इसी क्रम में कल अचानक प्राप्त सूचना के आधार पर खनिज विभाग, वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सोनागिर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई अंजाम दी।

सूचना मिलते ही संयुक्त दल मौके पर रवाना हुआ और डगराकुआँ गाँव में दबिश दी, जहाँ अवैध रूप से रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी (सबमर्सिबल डिवाइस) सक्रिय अवस्था में पाई गई। टीम ने तत्काल प्रभाव से इस अवैध मशीन को जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवाया, जिससे अवैध खनन पर त्वरित रोक लगाई जा सके। कार्रवाई के दौरान बड़ौनकला क्षेत्र में भी संयुक्त दल ने निगरानी बढ़ाई।

निरीक्षण के दौरान दो ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़े गए। दोनों ट्रैक्टरों को ज़ब्त कर खान विभाग के सुरक्षित खाने में रखवाया गया। अधिकारियों के मुताबिक अवैध रेत परिवहन में शामिल वाहन एवं व्यक्तियों पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए लगातार गश्त, आकस्मिक निरीक्षण एवं संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कलेक्टर द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि जिले की प्राकृतिक संपदा की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध खनन में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कोई भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed