• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समय सीमा में निराकरण में लापरवाही पर दतिया कलेक्टर सख्त सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी।

Andher Nagri by Andher Nagri
December 5, 2025
in प्रशासन, मध्यप्रदेश
0
शिकायत निवारण व्यवस्था और भी सुदृढ़: कैशलेस उपचार स्कीम-2025 के लिए अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे नियुक्त।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दतिया। जिले में जनसुनवाई व्यवस्थाओं को मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा मंगलवार को सीएम हेल्पलाइन (181) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई विभागीय अधिकारी समय सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं कर रहे है, जिससे शिकायतें उच्च स्तर तक लंबित हो रही है और समाधान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए है।

कलेक्टर वानखड़े ने बैठक में स्पष्ट कहा कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल शासन का अत्यंत संवेदनशील एवं प्राथमिकता वाला मंच है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर शिकायत दर्ज कराते है। ऐसे में समयसीमा में शिकायतों का निराकरण न करना, जनहित की सीधी अवहेलना है।

उन्होंने कहा कि जिले में लंबित शिकायतों के चलते न केवल आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन भी प्रभावित हो रहा है।

इन अधिकारियों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस समीक्षा में लापरवाही पाए जाने पर निम्न अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, 1. राजीव वशिष्ठ – उप संचालक, कृषि विकास,2. अनिल दीक्षित – अधीक्षण यंत्री, जल संसाधन विभाग, 3. डॉ. गोवर्धन दास – उप संचालक, पशुपालन विभाग, 4. मनोज दिवाकर – नायब तहसीलदार, वृत्त मंगरौल,5. जगदीश घनघौरिया – तहसीलदार, रिछाई,

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे तीन दिवस के भीतर समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें और बताएँ कि क्यों न उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सभी विभागों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिले में प्रशासनिक स्तर पर यह कदम शिकायत निवारण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#दतिया#मध्यप्रदेश#राजनीति
Previous Post

तनख्वाह नहीं मिलने से घरों में राशन चलाना मुश्किल, 3 दिवस का अल्टीमेटम; वेतन न मिला तो हड़ताल की चेतावनी।

Next Post

अब महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाने पर रोक।

Next Post
अब महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाने पर रोक।

अब महापुरुषों की प्रतिमाओं के सामने होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाने पर रोक।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri