,

हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार , सिविल लाइन पुलिस की तत्परता से मिली बड़ी सफलता।

दतिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे तथा एसडीओपी दतिया के मार्ग दर्शन में की गई। प्रकरण का विवरण, दिनांक 30.11.2025 को…

2 minutes

Read Time

दतिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे तथा एसडीओपी दतिया के मार्ग दर्शन में की गई।

प्रकरण का विवरण, दिनांक 30.11.2025 को फरियादिया प्रति मोगिया पत्नी कृपाल मोगिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम प्रकाश नगर, दतिया द्वारा थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

फरियादिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपीगण अब्दुल मोगिया, त्रिपाल मोगिया एवं जिज्जी मोगिया ने जानलेवा हमला कर उसके जेठ सद्दर मोगिया की हत्या कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने हत्या सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। लगातार तलाश के बाद मिली सफलता, घटना के बाद से ही आरोपी फरार थे, जिनकी पकड़ हेतु पुलिस लगातार प्रयासरत थी। विवेचना के दौरान आज दिनांक 04.12.2025 को पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंडियन पेट्रोल पंप के सामने, गोराघाट के समीप घेराबंदी कर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी,1. अब्दुल मोगिया, पिता त्रिपाल मोगिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी प्रकाश नगर, ग्राम बाजनी, दुर्गापुर, 2. त्रिपाल मोगिया, पिता स्व. मुहाजी मोगिया, निवासी प्रकाश नगर, ग्राम बाजनी, दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय दतिया में पेश किया गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान, इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नीरज कुमार के निर्देशन में निम्न पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, आरक्षक 215 भूपेंद्र राणा, आरक्षक 82 दिलीप प्रधान, आरक्षक 320 राहुल गुर्जर, आरक्षक 637 भगवती शर्मा, आरक्षक 663 रमन दुबे, थाना सिविल लाइन पुलिस की इस तत्पर एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है तथा जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed