,

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को 69 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर किया याद

अंधेर नगरी, वैब पोर्टल । पचोर/आज पचोर में अल्प प्रवास पर आये सांझी विरासत यात्रा के संयोजक प्रदीप आर.बी. एवं मनीष श्रीव्तास्तव ने आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला एवं पालक महासंघ जिला माहमंत्री फूलचंद महावर से विशेष मुलाक़ात की साथ ही उन्होंने अम्बेडकर पार्क बस स्टैंड पचोर में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर माल्या…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी, वैब पोर्टल ।

पचोर/आज पचोर में अल्प प्रवास पर आये सांझी विरासत यात्रा के संयोजक प्रदीप आर.बी. एवं मनीष श्रीव्तास्तव ने आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला एवं पालक महासंघ जिला माहमंत्री फूलचंद महावर से विशेष मुलाक़ात की साथ ही उन्होंने अम्बेडकर पार्क बस स्टैंड पचोर में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर माल्या अर्पण कर 69 वा महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।


जिसमे आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला एवं पालक महासंघ जिला महामंत्री फूलचंद महावर ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण 6 दिसम्बर 1956 को हुआ, वे आज भी दलितों, पिछडो और वंचितों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है और भारतीय संविधान के माध्यम से उनके अधिकारों और समानता के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस 69 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर राधेश्याम चंदेल गुना, होकम परिहार अपने साथी स्टाफ के साथ मौजूद रहे साथ ही बाबा साहब को माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर भारी संख्या में जन मांनस मौजूद रहे।


साथ ही संयोजक महोदय ने पचोर में निकाली गई सांझी विरासत यात्रा के आयोजन में भूमिका निभाने वाले श्री भिलाला एवं श्री महावर का धन्यवाद दिया उनको आदिवासी भगवान बिरसा मुंडा का चित्र भेंट किया तथा उनका आभार व्यक्त किया l

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed