, , ,

सांसद संध्या राय पहुंची सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों में उत्साह का संचार

दतिया। स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में जारी बालक–बालिका सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन का माहौल उस समय और भी ऊर्जा से भर गया, जब भिंड–दतिया सांसद संध्या राय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। जैसे ही सांसद मैदान में पहुँचीं, खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों में उत्साह का माहौल और अधिक प्रबल नजर आया।…

2 minutes

Read Time

दतिया। स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में जारी बालक–बालिका सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन का माहौल उस समय और भी ऊर्जा से भर गया, जब भिंड–दतिया सांसद संध्या राय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। जैसे ही सांसद मैदान में पहुँचीं, खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों में उत्साह का माहौल और अधिक प्रबल नजर आया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन से कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ सांसद संध्या राय, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, तथा भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मंच से लेकर मैदान तक पूरे परिसर में सांस्कृतिक और खेल भावना का सुंदर मेल देखने को मिला।एसपी ने किया सांसद का स्वागत ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने सांसद संध्या राय का पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, और खेल प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। खिलाड़ियों से परिचय, प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, सांसद संध्या राय ने मैदान में उपस्थित सभी बालक–बालिका खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं” दौड़, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, लंबी कूद आदि”का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों के चेहरों पर जोश, उमंग और प्रतियोगी भावना चरम पर दिखाई दी। मैदान पर उत्साह का ऐसा वातावरण बना कि दर्शक भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तालियों से उत्साहवर्धन करने में पीछे नहीं रहे। खेल भावना पर जोर”सांसद संध्या राय का प्रेरक संबोधन, अपने संबोधन में सांसद संध्या राय ने खेल के महत्व और युवा शक्ति की भूमिका पर विशेष बल देते हुए कहा”खेल को सदैव खेल भावना के साथ खेलें। जीत और हार दोनों ही सफर का हिस्सा हैं, लेकिन खेल हमें अनुशासन, धैर्य और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

आज का युवा जितना खेल से जुड़ेगा, उतना ही स्वस्थ व मजबूत समाज का निर्माण होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला, भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा”मैदान में हर क्षण नई चुनौती होती है। निराश न हों, पूरे मन से खेलें और अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन देने का प्रयास करें। खेल जीवन में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाते हैं। पूरा दिन खेल गतिविधियों से गुलजार रहा मैदान, सांसद की उपस्थिति से प्रेरित खिलाड़ी पूरे जोश और उमंग के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते नजर आए। दर्शकों की भारी भीड़, उत्साहजनक माहौल और लगातार जारी घोषणाओं ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों में खेल के प्रति नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच को भी मजबूत कर रहा है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed