शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा-उपखंड कार्यालय के सामनै अंबेडकर स्मारक में दिव्यांग संघ ब्लॉक शाहपुरा की आवश्यक बैठक सम्मान समारोह हेतु रखी गई। बैठक की अध्यक्षता किशन लाल तेली और कोषाध्यक्ष शंकर लाल खटीक द्वारा की गई। सम्मान समारोह की शुरुआत डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।संघ के अध्यक्ष किशनलाल तेली को दिव्यांग जनों के लिए उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने बाबत जिला कलेक्टर द्वारा विश्व विकलांग दिवस पर सम्मानित किया गया है।
साथ ही संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग कुमावत को दिल्ली के जंतर मंतर पर राष्ट्रीय दिव्यांग सेवा समिति द्वारा भी सम्मानित किया गया है। दोनों दिव्यांग जनों को जिला स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर स्थानीय दिव्यांग संघ शाहपुरा के लिए यह गौरव की बात है।इसलिए दिव्यांग संघ ब्लॉक शाहपुरा की तरफ से दोनों भाइयों को साफा बंधवा कर माल्यार्पण करते हुए हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बाहर से पधारे हुए सभी दिव्यांग जनों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान करने का आश्वासन दिव्यांग संघ ब्लाक कार्यकारिणी द्वारा किया गया।
स्वागत एवं सम्मान समारोह में संघ के अध्यक्ष महोदय किशन लाल तेली, कोषाध्यक्ष शंकर लाल सोलंकी कार्यकारिणी अध्यक्ष बजरंग लाल कुमावत,शहर उपाध्यक्ष जगमोहन ऐरवाल, संघ के संरक्षक राजेंद्र मारू, महामंत्री जहांगीर पठान, शहाबुद्दीन खान, बंटी मंसूरी, सदीक मोहम्मद, अजय टेलर, दुर्गा लाल भील व महिला सदस्य जडाव देवी, सुगना नायक, पार्वती देवी खटीक, मीना कुमावत आदि सदस्य मौजूद रहे।
























