भीम आर्मी युवा मंडल अन्दौर ने बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

सिरोही(राजस्थान): बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस 06 दिसंबर को सिरोही जिले के अंदौर गाॅव में भीम आर्मी युवा मंडल, अन्दौर के द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के कई सम्मानित सदस्य और युवा उपस्थित रहे, बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन चढ़ाए।कार्यक्रम…

1 minute

Read Time

सिरोही(राजस्थान): बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस 06 दिसंबर को सिरोही जिले के अंदौर गाॅव में भीम आर्मी युवा मंडल, अन्दौर के द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के कई सम्मानित सदस्य और युवा उपस्थित रहे, बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन चढ़ाए।कार्यक्रम में बाबा साहेब के समाज सुधार, महिला उत्थान व समानता के संदेश को याद किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

उपस्थित सदस्यों ने बाबा साहेब के देश के लिए त्याग और उनके द्वारा दिये गए अधिकारों को मानते हुए, समाज में समानता और न्याय स्थापित करने की प्रतिज्ञा ली। इस कार्यक्रम में दोलाराम, सरदार खान, कुइयाराम, रमेश हीरागर, हिम्मत गेहलोत, श्रवण गेहलोत, शौकत खान, मनीष गेहलोत, हितेश वाल्मीकि, भरत, शाहरुख खान, तलसाराम, किरण गेहलोत, छगनलाल, चेनाराम राणा, छगन मीणा, कल्पेश आदि उपस्थित रहें। यह आयोजन युवाओं में सामाजिक जागरूकता और बाबा साहेब के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed