दतिया में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल ने “हमारा शौचालय हमारा भविष्य अभियान 2025” के जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया।
विश्व शौचालय दिवस के तहत 19 नवंबर से चल रहे स्वच्छता अभियान, रैली, शपथ और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को जिला पंचायत सभागार में सम्मानित किया गया।
उन्होंने पंचायतों को स्वच्छता कार्यों में निरंतरता बनाए रखने प्रेरित किया, जिससे ओडीएफ प्लस की स्थिति कायम रहे। कार्यक्रम में भांडेर, दतिया और सेवढ़ा जनपद की कई ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।









