, ,

पिता की निर्मम हत्या कर रिश्तो को कलंकित करने वाले बेटा मात्र 12 घण्टें में गिरफ्तार।

आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा जेल। जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार बागली। देवास जिले के बागली थाना क्षेत्र के ग्राम धावड़िया में एक दर्दनाक घटना हुई। यहां एक बेटे ने नशे की हालत में अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक विष्णु पिता जाम सिंह…

2 minutes

Read Time

आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा जेल।

जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार बागली।

देवास जिले के बागली थाना क्षेत्र के ग्राम धावड़िया में एक दर्दनाक घटना हुई। यहां एक बेटे ने नशे की हालत में अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार मृतक विष्णु पिता जाम सिंह पटेल (भील) खाना बना रहे थे। इसी दौरान भैंस का दूध निकालने की बात को लेकर बेटे सोहन पटेल (भील) से विवाद हो गया। नशे में आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना 7 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे की है। थाना बागली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धावड़िया अन्तर्गत शराब के नशे में आरोपी सोहन द्वारा घरेलू बातों को लेकर अपने ही पिता के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है।

सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी बागली मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुँचे एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया एवं थाना बागली पर आरोपी सोहन के विरूद्ध अपराध क्रमांक 415/2025 धारा 103(1) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी बागली निरीक्षक अभिनव शुक्ला के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी सोहन की गिरफ्तारी हेतु तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर 8 दिसंबर को आरोपी सोहन को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से हत्या के दौरान प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीः- 01.सोहन पिता विष्णु उर्फ वेस्ता भूरिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धावड़िया थाना बागली।

सराहनीय कार्य:- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बागली निरीक्षक अभिनव शुक्ला, उनि लोकेश कुशवाह, सउनि मनोज शर्मा, प्रआर यशवंत तोमर, आर अनिल डामोर, अरुण चौहान एवं महेश सिसौदिया की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed