, ,

थाना सेवढ़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध हथियार व 180 लीटर जहरीली कच्ची शराब सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

दतिया। जिले में अवैध हथियारों एवं कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेवढ़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया। कार्रवाई में पुलिस ने 315 बोर का कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा कुल 180 लीटर अवैध जहरीली कच्ची शराब जप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस…

2 minutes

Read Time

दतिया। जिले में अवैध हथियारों एवं कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेवढ़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया।

कार्रवाई में पुलिस ने 315 बोर का कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा कुल 180 लीटर अवैध जहरीली कच्ची शराब जप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सेवढ़ा निरीक्षक सुनील बनौरिया के नेतृत्व में की गई।

ऐसे हुई कार्रवाई – मुखबिर की सूचना बनी आधार, 12 दिसंबर 2025 को थाना सेवढ़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बायपास रोड सेवढ़ा क्षेत्र में अवैध हथियार व कच्ची शराब की बड़ी मात्रा ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी, दबिश के दौरान आरोपी अनिल बाथम को पकड़ा गया।

उसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से, 315 बोर का कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी जहरीली कच्ची शराब बरामद की। पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, पूछताछ के दौरान आरोपी अनिल बाथम ने बताया कि वह अपने साथियों निशांत राजावत एवं अंकित यादव के साथ मिलकर शराब तैयार कर बेचने का काम करता है।

उसके बयान के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों सहआरोपियों की तलाश शुरू की। कुछ ही समय बाद मुखबिर द्वारा दोबारा सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने फिर दबिश दी और दोनों आरोपियों निशांत राजावत एवं अंकित यादव के कब्जे से 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। कुल जप्ती,180 लीटर अवैध जहरीली कच्ची शराब, 315 बोर का कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका, इस सफल कार्रवाई में निम्न अधिकारी- कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा, निरीक्षक सुनील बनौरिया, थाना प्रभारी सेवढ़ा, सउनि. प्रेम सिंह इंदौरिया, प्रार. नीरज शर्मा,प्रार. अखिलेश सेंथिया, आर. कल्याण, आर. राहुल,आर. आशीष, आर. भानू प्रताप (415), आर. विकास,सेवढ़ा पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब व हथियार तस्करों के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed