शिमला, 15 दिसंबर 2025: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मूकनायक समाचार के द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के आष्टा क्षेत्र से आने वाले चार प्रतिष्ठित पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
‘मूक नायक समाचार’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संजय सोलंकी, संतोष गुणवान, कपिल मालवीय और संतोष चौहान को सम्मान पत्र, और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान इन पत्रकारों की निष्पक्ष और साहसिक पत्रकारिता, सामाजिक मुद्दों को उठाने तथा जनहित में किए गए कार्यों की सराहना में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने इन पत्रकारों की कलम को समाज का आईना बताते हुए उनकी प्रशंसा की। संजय सोलंकी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह सम्मान माता पिता और महापुरुषों ओर की वजह से मिला एवं यह सम्मान उनकी पूरी टीम और पाठकों का है, जो उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
‘मूक नायक समाचार’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा शुरू किए गए ऐतिहासिक समाचार पत्र ‘मूकनायक’ से प्रेरित होकर वंचितों और समाज के मूक लोगों की आवाज उठाने का कार्य कर रहा है। इस आयोजन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में क्षेत्रीय स्तर पर योगदान देने वालों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
समारोह में दिल्ली महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसग, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात एवं कही राज्यों के पत्रकार के साथ स्थानीय मीडिया जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे और कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
शिमला में 14 दिसम्बर को आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन समारोह में मध्य प्रदेश के आष्टा से आने वाले चार पत्रकारों – संजय सोलंकी, संतोष गुणवान, कपिल मालवीय और संतोष चौहान – को ‘मूक नायक समाचार’ द्वारा उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इन्हें सम्मान पत्र, और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। यह सम्मान निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक मुद्दों पर कार्य के लिए दिया गया। कार्यक्रम में मीडिया जगत के गणमान्य लोग उपस्थित थे।








