जनसम्पर्क कार्यालय का नवीन स्थान पर स्थानांतरण, आमजन को मिलेगी बेहतर सुविधा।

IMG-20251215-WA0048

दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार जिला जनसम्पर्क कार्यालय दतिया का स्थान परिवर्तन कर दिया गया है।

पूर्व में पुरानी कलेक्ट्रेट भवन में संचालित जिला जनसम्पर्क कार्यालय अब न्यू कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुरानी तहसील भवन में स्थानांतरित होकर कार्यरत हो गया है। सोमवार से जिला जनसंपर्क कार्यालय से संबंधित समस्त कार्य नवीन स्थान पर ही संपादित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन द्वारा कार्यालय के स्थान परिवर्तन का उद्देश्य जनसंपर्क से जुड़े कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित, सुगम एवं प्रभावी बनाना है। नए स्थान पर कार्यालय के संचालन से आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बेहतर होगा।

साथ ही न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित होने के कारण नागरिकों को आवश्यक सूचनाएं, शासकीय कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी तथा प्रेस विज्ञप्तियों आदि के लिए अधिक सुविधा प्राप्त होगी। जिला जनसम्पर्क कार्यालय जिले में शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने

About The Author