दतिया। वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद आकाश दुबे ‘अक्कू’ ने वार्ड के परिवारों को रतन मेगा मॉल में फिल्म धुरंधर दिखाकर सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द का अनोखा संदेश दिया।
इस आयोजन में वार्ड के विभिन्न वर्गों के परिवारों ने एक साथ सहभागिता की, जिससे आपसी भाईचारे और एकता की भावना को मजबूती मिली।
पार्षद आकाश दुबे ने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन समाज में मेल-जोल बढ़ाने और सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।








