जीरापुर से पवन कुमार जाटव की रिपोर्ट शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैनाखेड़ी में शाला प्रभारी हरिबल्लभ जोनवाल एवं शाला स्टॉफ द्वारा सभी दर्ज बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्वयं के खर्च पर स्वेटर वितरित की गई।
यह पहल बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु की गई। जिसमें ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि कालूसिंग चौहान एवं सचिव रामस्वरूप शर्मा उपस्थित रहे।
ग्रामीणों और सरपंच साहब ने भी स्वेटर वितरण को एक अनुकरणीय पहल बताते हुए सभी विद्यालय परिवार का धन्यवाद दिया व आभार व्यक्त किया।









