पाटनकला तहसील राजगढ़ में विक्रेता श्री प्रेम सिंह भालोठ की दुकान पर नियम उल्लंघन की शिकायत राजगढ़ 15 दिसम्बर, 2025 पाटनकला तहसील जिला राजगढ़ स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता श्री प्रेम सिंह भालोठ के विरुद्ध प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रशासन द्वारा त्वरित जांच एवं कार्यवाही की गई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।
जिसमें प्रथम दृष्टया अनियमितताएं पाए जाने पर दुकान को सील्ड करने की कार्यवाही की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता एवं हितग्राहियों के अधिकारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।








