, , , ,

बिना परमिट, बीमा व प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले वाहनों पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई

राजगढ़ में स्कूल बसों की सघन जांच 1 लाख 33 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई, एक बस जब्त राजगढ़ 16 दिसम्‍बर, 2025 जिले में स्कूल बसों एवं अन्य यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन कराना है। जिला…

2 minutes

Read Time

राजगढ़ में स्कूल बसों की सघन जांच 1 लाख 33 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई, एक बस जब्त

राजगढ़ 16 दिसम्‍बर, 2025 जिले में स्कूल बसों एवं अन्य यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन कराना है।

जिला परिवहन अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र वैश्य तथा आरटीओ चेक प्वाइंट राजगढ़ -1 की प्रभारी श्रीमती अनामिका कोली एवं श्री देवराज पाण्डेय, श्री पंचम जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थ श्री राजदेव शर्मा एवं श्री प्रेमनारायण कुरैचया के नेतृत्व में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल बसों की गहन जांच की। जांच के दौरान यह परखा गया कि वाहन परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं वैधानिक मानकों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं या नहीं।

साथ ही कार्रवाई के दौरान वाहनों के बीमा प्रमाण पत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। कई स्कूल बसों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 1 लाख 33 हजार रूपये की चालानी कार्रवाई की गई।

मंगलवार को बोड़ा एवं पचोर क्षेत्रों में स्कूल परिसरों में पहुंचकर विशेष जांच की गई। इस दौरान एक स्कूल बस का परमिट समाप्त पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर बोड़ा थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

परिवहन विभाग के अनुसार वाहन पोर्टल के अवलोकन में यह तथ्य सामने आया है कि जिले में अनेक ऑटो, ई-रिक्शा एवं स्कूल बसें बिना वैध बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र के संचालित हो रही हैं।

इस संबंध में परिवहन आयुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे वाहनों के विरुद्ध आवश्यकता अनुसार चालानी एवं जब्ती कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन एवं वाहन संचालकों से अपील की गई है कि वे सभी सुरक्षा एवं वैधानिक मानकों का अक्षरशः पालन करें, अन्यथा आगे और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed