दतिया। पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी यातायात सपना शर्मा द्वारा आज दिनांक 17/12/25 को यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई।
दतिया शहर में चैंकिंग के दौरान गाड़ियों में अवैध रूप से लगी ब्लैक फिल्म एवं अन्य मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 24 वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 15,800/- रुपये का चालान किया गया।
यातायात थाना प्रभारी सपना शर्मा द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में–थाना प्रभारी सपना शर्मा एवं हमराह फोर्स की सराहनीय भूमिका रही है।

























