,

कल्याणकारी गतिविधियों पर चर्चा सैनिक सम्मेलन आयोजित

श्री अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (देहात) भोपाल जोन ने किया सीहोर जिले का वार्षिक निरीक्षण परेड की सलामी, परेड का निरीक्षण, बलवा ड्रिल अभ्यास के साथ, वाहनों का निरीक्षण किया । ।अंधेर नगरी न्यूज जिला सीहोर संजय सोलंकी। परेड का निरीक्षण:- दिनांक 19 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन ग्राउंड, सीहोर में पुलिस महानिरीक्षक (देहात) भोपाल…

2 minutes

Read Time

श्री अभय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (देहात) भोपाल जोन ने किया सीहोर जिले का वार्षिक निरीक्षण

परेड की सलामी, परेड का निरीक्षण, बलवा ड्रिल अभ्यास के साथ, वाहनों का निरीक्षण किया ।

।अंधेर नगरी न्यूज जिला सीहोर संजय सोलंकी।

परेड का निरीक्षण:- दिनांक 19 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन ग्राउंड, सीहोर में पुलिस महानिरीक्षक (देहात) भोपाल जोन श्री अभय सिंह द्वारा सर्वप्रथम परेड में सम्मिलित अधिकारी एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन, मार्चिंग एवं आपसी समन्वय का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

बलवा सामग्री का निरीक्षण एवं बलवा ड्रील का अभ्यास:- बलवा सामग्री का अवलोकन किया जिसमें जिला सीहोर के पास बलवा ड्रील सामानों का निरीक्षण किया गया । विभिन्न प्रकार के ग्रनेड सेल्स आदि की उपलब्धता की समीक्षा की गई । बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया, बलवे में क्या-क्या कार्यवाही की जाती हैं, विस्तार से बताया गया एवं की गई बलवा ड्रील की प्रशंसा की गई ।

वाहन निरीक्षण:- पुलिस विभाग के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें पुलिस सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के वाहनों का निरीक्षण किया, इंटर सेफ्टर व्हीकल, लाईट मोटरयान, भारी मोटरयान एवं बज्र वाहन, जेल वाहन, एफएसएल वाहन एवं डायल 112 की समीक्षा एवं अन्य विशेष उपयोगी वाहनों की कार्यशीलता, रख-रखाव एवं उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा की गई।सैनिक सम्मेलनः- परेड के उपरांत पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी आवास संबंधी समस्याएं एवं अन्य विभिन्न विषयों जैसे फौरंसिंक पर आने वाली समस्याओं, कुछ नीतिगत विषयों को भी चर्चा में लिया जिनकों पुलिस मुख्यालय व शासन स्तर पर उचित निर्णय हेतु आश्वस्त किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी(पुलिस) एवं थाना प्रभारीगण, पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बल उपस्थित रहा ।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed