दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़

04 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 05 पिस्टल व आर्टिगा कार जब्त, ₹12.50 लाख का मशरूका बरामद। दतिया। जिले में अवैध हथियार रखने और उनकी तस्करी करने वालों के विरुद्ध दतिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना जिगना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन…

3 minutes

Read Time

04 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 05 पिस्टल व आर्टिगा कार जब्त, ₹12.50 लाख का मशरूका बरामद। दतिया। जिले में अवैध हथियार रखने और उनकी तस्करी करने वालों के विरुद्ध दतिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना जिगना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है,

पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी बडोनी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम एवं थाना जिगना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से 05 अवैध पिस्टल एवं एक आर्टिगा कार बरामद की गई है। विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई, पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 दिसंबर 2025 को थाना जिगना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की आर्टिगा कार (क्रमांक MP 07 ZQ 9953) में सवार कुछ व्यक्ति अवैध हथियार लेकर करैरा की ओर से दतिया की तरफ आ रहे है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम कमरारी तिराहे पर विधिवत नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग लगाई गई। नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी, चेकिंग के दौरान ग्राम बगेदरी की ओर से आती हुई संदिग्ध आर्टिगा कार को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें चार युवक सवार पाए गए, जिनसे पूछताछ की गई।

उन्होंने अपने नाम इस प्रकार बताए, जितेन्द्र सेन पुत्र तिलक सेन, उम्र 27 वर्ष, निवासी दालमिल रोड, इंदरगढ़, सोनू शर्मा पुत्र स्व. जमुना प्रसाद शर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम महरौली, थाना थरेट, बांबी राजा बुंदेला पुत्र वीरेन्द्र सिंह बुंदेला उम्र 26 वर्ष, निवासी कुन्ठोदा, थाना इंदरगढ़ प्रिंस उर्फ विशाल बुंदेला पुत्र राजपाल सिंह बुंदेला, उम्र 23 वर्ष, निवासी सेंगुआ, थाना थरेट तलाशी में बरामद हुए

अवैध हथियार”आरोपियों की जामा तलाशी लेने पर”जितेन्द्र सेन के कब्जे से 01 पिस्टल,सोनू शर्मा के कब्जे से 01 पिस्टल, प्रिंस उर्फ विशाल बुंदेला के कब्जे से 01 पिस्टल, बांबी राजा बुंदेला के कब्जे से 02 पिस्टल, इस प्रकार कुल 05 अवैध पिस्टल तथा घटना में प्रयुक्त आर्टिगा कार जब्त की गई। जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत लगभग ₹12,50,000/- बताई जा रही है।

सेंधवा से हथियार खरीदने की स्वीकारोक्ति, पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ये पिस्टलें ग्राम मैइदा (सेंधवा), जिला बड़वानी से खरीदी थीं। आरोपियों से हथियार रखने एवं क्रय-विक्रय से संबंधित वैध लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन कोई भी आरोपी लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।आपराधिक पृष्ठभूमि भी आई

सामने, जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सोनू शर्मा के विरुद्ध पूर्व से 03 आपराधिक मामले, बांबी राजा बुंदेला के विरुद्ध 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास सहित अन्य गंभीर प्रकृति के अपराध शामिल हैं।

इससे यह स्पष्ट होता है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है और अवैध हथियारों की तस्करी में लंबे समय से संलिप्त रहे हैं।आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपियों का कृत्य धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना जिगना में विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका, इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी जिगना उप निरीक्षक रचना माहोर, उप

निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. 522 गोविंद प्रताप, आर. 679 धर्मेन्द्र राजावत, आर. 822 धर्मेन्द्र यादव, आर. 95 दीपक गुप्ता, आर. 349 कमलेश नागर, आर. 88 धर्मेन्द्र गुप्ता, आर. 891 नीतेश पाण्डेय, आर. 363 मुनेश बघेल, आर. 318 भूपेन्द्र शर्मा, आर. वीरेन्द्र ओझा (साइबर सेल), आर.

शिवमोहन यादव एवं चालक आर. जय प्रकाश का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस का सख्त संदेश, दतिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनकी तस्करी करने या अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed