पवन परमार ब्यूरो संवाददाता जिला देवास
पीपलरावां। नगर के शासकीय महाविद्यालय मे भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के द्वारा भारत के महान विश्व विख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के गणित के प्रोफेसर डॉ अभिषेक शर्मा एवं डॉ सुरेंद्र सिंह खींची ने विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया।
डॉ शर्मा ने अपने व्याख्यान में प्राचीन भारतीय गणितज्ञों के योगदान एवं शोध पर प्रकाश डाला। डॉ खींची ने दिन प्रतिदिन के जीवन में अंकगणित के महत्व एवं अनुप्रयोग पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य एलएस अटेरिया तथा संचालन डॉ धर्मेन्द्र पाटनी ने किया।
इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थी तथा समस्त संकाय सदस्य उपस्थित थे।बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत “बाल विवाह एक सामाजिक बुराई” विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी डॉ धर्मेन्द्र पाटनी के द्वारा एक विशेष व्याख्यान भी दिया गया।

























