जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार देवास। प्रति वर्ष अनुसार देवास शहर में रविवार को दानवीर श्री राजाबली जन्मोत्सव समिति रेवाबाग एवं सम्पूर्ण बलाई समाज द्वारा आयोजित दानवीर श्री राजाबली महाराज का विशाल चल समारोह बड़े ही धूमधाम से रेबाबाग से डीजे, अखाडा, बेंड-बाजा, डोल, बग्गी सहित जय भीम के गानों ने चार चाँद लगा दिए। यह कार्यक्रम पिछले 17 वर्षों से प्रतिवर्ष चल रहा है।
चल समारोह रेवाबाग से आरम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से अनेकों संस्थाओं द्वारा और सर्व समाज के द्वारा जगह-जगह मंच बनाकर श्री राजाबली महाराज का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मीठा तालाब के पास वरिष्ठ अतिथियों का स्वागत सत्कार के बाद समापन हुआ।
बाहर से आये समस्त अतिथि एवं माता-बहने, सामाजिक बंधू सर्व समाजजन आप सभी ने सामाजिक एकता का परिचय दिया। ऐतिहासिक सफल आयोजन पर दानवीर श्री राजाबली जन्मोत्सव समिति की पूरी टीम एवं पेहलवान मदनलाल सोलंकी पूर्व पार्षद ने सर्व समाज एवं आये अतिथियों को धन्यवाद आभार प्रेषित किया।
























