,

आज न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा और जागरूकता को लेकर किया जाएगा विशेष आयोजन

।दतिया। उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, उनके हितों के संरक्षण तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी दतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन आज दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे…

1 minute

Read Time

।दतिया। उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, उनके हितों के संरक्षण तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी दतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन आज दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे से न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, उपभोक्ता अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया, अनुचित व्यापार प्रथाओं से बचाव तथा उपभोक्ता फोरम में आवेदन करने की विधि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही आम नागरिकों को यह भी बताया जाएगा कि वे किस प्रकार अपने साथ होने वाले शोषण के विरुद्ध कानूनी संरक्षण प्राप्त कर सकते है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता दिवस के आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु राजेश जाटव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, दतिया को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नोडल अधिकारी के मार्ग दर्शन में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियाँ की जा रही हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, उपभोक्ता संगठन, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित संदेश, जानकारीपरक संबोधन तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करें और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनें, ताकि एक सशक्त एवं जागरूक उपभोक्ता समाज का निर्माण किया जा सके।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed