,

मध्यप्रदेश शासन की डिजिटल पहल एमपी ई-सेवा पोर्टल एवं मोबाइल एप से नागरिकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी समस्त सेवाएं

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 26 दिसम्बवर/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एमपी ई-सेवा (MP eSeva) पोर्टल एवं मोबाइल एप की शुरुआत की गई है। यह पहल राज्य में सरल, पारदर्शी एवं त्वरित ऑनलाइन सेवा वितरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 26 दिसम्बवर/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एमपी ई-सेवा (MP eSeva) पोर्टल एवं मोबाइल एप की शुरुआत की गई है। यह पहल राज्य में सरल, पारदर्शी एवं त्वरित ऑनलाइन सेवा वितरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एमपी ई-सेवा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों की समस्त नागरिक केंद्रित सेवाएं अब एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। नागरिक www.eseva.mp.gov.in पर लॉग-इन कर अथवा एंड्रॉइड एवं आईओएस मोबाइल एप (Google Play व App Store) के माध्यम से सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

प्रमुख सेवाएं एमपी ई-सेवा प्लेटफॉर्म पर सुविधा सेवाएं, प्रमाणपत्र, लाइसेंस एवं कर, राजस्व, कृषि एवं ग्रामीण विकास, पेंशन/लाभ, सामाजिक कल्याण एवं सशक्तिकरण, शिक्षा एवं अधिगम, शहरीकरण, आवास और पर्यावरण, ऊर्जा, परिवहन

और इंफ्रास्ट्रक्चर, बिज़नेस व निवेश, स्वास्थ्य और कल्याण, न्याय व शिकायत, यात्रा, संस्कृति व पर्यटन, युवा एवं खेल तथा रोजगार/उद्यमिता एवं कौशल से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

प्रमुख सुविधाएं शासकीय योजनाओं की पात्रता जांच, ऑनलाइन आवेदन एवं रीयल-टाइम ट्रैकिंग, डिजिटल प्रमाणपत्र डाउनलोड, समग्र इंटीग्रेशन के माध्यम से पूर्व-भरे हुए आवेदन फॉर्म, सिंगल साइन-ऑन (SSO) सुविधा, इंटीग्रेटेड पेमेंट गेटवे, एंड्रॉइड व आईओएस पर उपलब्ध मोबाइल एप, एमपी ई-सेवा से नागरिकों को सेवाएं घर बैठे प्राप्त हो सकेंगी।

यह प्लेटफॉर्म राज्य को डिजिटल, सशक्त और नागरिक-केंद्रित शासन की ओर अग्रसर करेगा। नागरिक अधिक जानकारी एवं सेवाओं के लिए www.eseva.mp.gov.in पर लॉग-इन करें या MPeSeva मोबाइल एप अभी डाउनलोड करें।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed