पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सीहोर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।
अंधेर नगरी संचार। सीहोर से संजय सोलंकी की रिपोर्ट।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की गई। साथ ही सभी वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश दी गई।








