, , , ,

पीड़ीत ने कराई दो जगह सोनोग्राफी रिपोर्ट भी अलग-अलग, ये कौन सा खेल है?

सोनोग्राफी रिपोर्ट में भिन्नता, सोनकच्छ में कराई तो 3 बीमारी बताई, देवास की रिपोर्ट में पीड़ित स्वस्थ । एसडीएम के आदेश पर डॉक्टर की टीम ने बनाया पंचनामा प्रतिवेदन के बाद होगी कार्रवाई जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार जिला देवास सोनकच्छ। नगर के प्रगति नगर में स्थित एक सोनोग्राफी सेंटर ने एक युवक को पथरी,…

2 minutes

Read Time

सोनोग्राफी रिपोर्ट में भिन्नता, सोनकच्छ में कराई तो 3 बीमारी बताई, देवास की रिपोर्ट में पीड़ित स्वस्थ ।

एसडीएम के आदेश पर डॉक्टर की टीम ने बनाया पंचनामा

प्रतिवेदन के बाद होगी कार्रवाई

जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार जिला देवास

सोनकच्छ। नगर के प्रगति नगर में स्थित एक सोनोग्राफी सेंटर ने एक युवक को पथरी, अपेंडिक्स व हर्निया की बीमारी बता दी। जब इसी युवक ने इस रिपोर्ट के छह दिन बाद देवास में सोनोग्राफी कराई तो उसे किसी प्रकार की बीमारी नही होना पाया गया।

जानकारी के मुताबिक 23 दिसंबर को कनिष्क पिता राजेश दुबे ने सोनकच्छ डायग्नेस्टिक सेंटर पर पेट की समस्या होने पर सोनोग्राफी कराई थी। यहां उपस्थित एमडी रेडियोलॉजिस्ट डॉ संजय कुमार टेकाम ने युवक की सोनोग्राफी की। सोनोग्राफी की रिपोर्ट में हर्निया, पथरी व अपेंडिक्स की बीमारी बता दी।

जब युवक को रिपोर्ट पर शंका हुई तो छह दिन बाद सोमवार को देवास के एडवांस बापना मेडीस्कैन सेंटर पर पुनः सोनोग्राफी कराई। जिसमें युवक को किसी भी प्रकार की बीमारी न होना पाया गया।

युवक यह रिपोर्ट लेकर जब सोनकच्छ सोनोग्राफी सेंटर पर डॉक्टर को दिखाने पहुंचा तो डॉक्टर ने युवक की बात नही मानी व उनके द्वारा की गई सोनोग्राफी को सही व देवास की रिपोर्ट गलत ठहराने लगा। डॉक्टर ने युवक से सेंटर पर बहसबाजी भी की। तब युवक ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी।

मीडिया द्वारा एसडीएम प्रिया चंद्रावत को मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह तब एसडीएम ने बीएमओ राकेश कुमार को टीम बनाकर सेंटर पर भेजनें के निर्देश दिया टीम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आदर्श नानेरिया व लेब टेक्निशियन विवेक वीरपरा को भेजा गया। यहां उन्होंने पंचनामा बना लिया है। रिपोर्ट के अनुसार भिन्नता पायी गई है।

नानेरिया ने बताया कि, एसडीएम को सूचना दे दी है। उनके द्वारा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिवेदन सौंपने के निर्देश दिए है। सीएमएचओ को प्रतिवेदन प्रस्तुत करूंगा। आगामी कार्रवाई जो भी होना है। वहीं से होगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed