, , , , ,

किसी ने दुर्घटना से सबक लिया तो किसी ने पुलिस के अभियान से प्रेरित होकर हेलमेट को अपनाया।

★ पुलिस कमिश्नर ने सड़क सुरक्षा का महत्व समझाते हुए, किया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित । ★ लोगों में जागरूकता हेतु किये हेलमेट व उपहार वितरित। ● हेलमेट लगाए भाईयों, मित्रो ने सड़क हादसों से जुड़े अनुभव भी पुलिस से साझा कर, अन्य लोगो को दी हमेशा हेलमेट धारण की…

2 minutes

Read Time

पुलिस कमिश्नर ने सड़क सुरक्षा का महत्व समझाते हुए, किया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित ।

लोगों में जागरूकता हेतु किये हेलमेट व उपहार वितरित।

हेलमेट लगाए भाईयों, मित्रो ने सड़क हादसों से जुड़े अनुभव भी पुलिस से साझा कर, अन्य लोगो को दी हमेशा हेलमेट धारण की समझाईश ।

इंदौर- सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ( अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात/जोन4) श्री आनंद कलादगी के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।

जो इसी कड़ी में आज 30 दिसम्बर 2025 शहर के पलासिया चौराहे पर पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ( अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त (यातायात/जोन4) श्री आनंद कलादगी की उपस्थिति में इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वृहद हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा युवा, बुजुर्ग, जरूरतमंद ऐसे वाहन चालक जिनके पास रजिस्ट्रेशन लाइसेंस दस्तावेज पूर्ण थे उन्हें हेलमेट प्रदान किए गए। ऐसे वाहन चालकों द्वारा नियमो का उल्लंघन करने पर पहले चालान किया गया फिर सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हेलमेट भी दिया।


ऐसे भी जिम्मेदार दोपहिया वाहन चालक इस अभियान में सम्मिलित हुए जो स्वेच्छा से हेलमेट लगाएं मिले, पुलिस कमिश्नर व अधिकारियों द्वारा ऐसे जिम्मेदार चालको की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।

पुलिस कमिश्नर महोदय ने वाहन चालकों से यह भी कहा कि लगातार इन्दौर शहर के सुगम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए आमजन मानस को जागरूक करने व सड़क सुरक्षा में उनकी सहभागिता के लिए नित नए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों उद्देश्य यही है कि वाहन चालक सड़क सुरक्षा नियमों की गंभीरता को समझे व स्वेच्छा से यातायात नियमों का पालन करें।

इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार वाहन चालकों को आगे आना चाहिए और अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना चाहिए। वाहन चालकों ने भी संकल्प लिया कि ना केवल हम यातायात नियमों का पालन करेंगे बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। वाहन चालकों ने पुलिस कमिश्नर से अपने अनुभव साझा किये।


कार्यक्रम में देवास नाका ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोशिएशन का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, निरीक्षक गण सहित यातायात का स्टाफ, ट्रैफिक प्रहरी, जिम्मेदार नागरिक भी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed