मध्यप्रदेश समाज

निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता कार्यक्रम

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 01 जनवरी/ आम जनता को निशुल्क कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करने,उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता करने और कानूनी सहायता के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु गुरूवार को पुलिस थाना कोतवाली आगर मालवा में लीगल एंड क्लिनिक निशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, गोविंद सिंह सरावत, संजय गुनेरा, पैरालीगल वालेन्टियर्स हरिनारायण यादव और जाबिर उद्दीन उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को निशुल्क कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करना था। उपस्थित अधिकारियों और वालेन्टियर्स ने लोगों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी।

About The Author